26 Sep 2026

धार को सीएम की बड़ी सौगात, मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार की भोजशाला में पूजा-अर्चना के बाद मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना की घोषणा की। साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया गया।

DB News
15 Jun 2026 08:59 PM
✅ Link copied successfully!

धार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार दौरे के दौरान भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना कर जिले को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने धार में मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में धार प्रदेश के विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Advertisment