14 Nov 2026
👥 Visitors : 53

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 10 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज; पति पर पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 10 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज; पति पर पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप

DB News Channels
26 Oct 2026 01:45 PM
✅ Link copied successfully!

बिहार: सुपौल में पत्नी की जलने से मौत, पति पर हत्या का आरोप

10 महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज, पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया

सुपौल/सरायगढ़। बिहार के सुपौल जिले में एक 21 वर्षीय महिला की जलने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दामिनी देवी के रूप में हुई है। मामले में उनके पति संजीव साह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भपटियाही थाना क्षेत्र की लौकहा पंचायत के कोढली गांव के वार्ड-3 निवासी संजीव साह ने करीब 10 महीने पहले मुजफ्फरपुर निवासी दामिनी देवी से कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात महिला को आग से झुलसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सुपौल सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला ने पति पर लगाए थे आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, मौत से पहले दिए गए बयान में दामिनी ने अपने पति पर सुनसान जगह पर बुलाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया था। घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर और भपटियाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आरोपी ने किया सरेंडर

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति संजीव साह ने भपटियाही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, वीरपुर के एसडीपीओ पवन कुमार के मुताबिक, आरोपी के पिता किंतु साह को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

The DB News | बिहार से बड़ी खबर

Advertisment
Advertisment