“दुर्ग में पटाखा बाजार पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य”
“दुर्ग में पटाखा बाजार पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य”
दुर्ग में पटाखा दुकानों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, हर छह दुकानों के बीच खाली जगह अनिवार्य
दुर्ग। दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों में आगजनी की घटनाओं को रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं दुर्ग पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दुर्ग कलेक्टरेट सभागार में पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित कर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखा दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाएगी। प्रत्येक छह दुकानों के बीच खाली जगह अनिवार्य रूप से छोड़ी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आग पर काबू पाने और बचाव कार्य करने में परेशानी न हो।
हर दुकान में अग्निशमन
व्यवस्था जरूरी
प्रशासन ने पटाखा व्यापारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दुकान में रेत और पानी से भरी बाल्टी के साथ आग बुझाने वाला अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा। दुकानों के आसपास ज्वलनशील सामग्री नहीं रखी जाएगी। इसके अलावा सभी दुकानों और पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे।
पार्किंग और पुलिस
कंट्रोल रूम की
व्यवस्था
पटाखे खरीदने आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम के लिए अलग टेंट लगाया जाएगा, जहां से माइक के माध्यम से जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी। CCTV कैमरों के जरिए पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी।
केवल लाइसेंसधारी
व्यापारी ही बेच सकेंगे
पटाखे
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केवल वैध लाइसेंसधारी व्यापारी ही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। सभी दुकानदारों को अपनी लाइसेंस प्राप्त दुकान के सामने निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगानी होगी, ताकि दुकान स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने किया
जेआरडी स्कूल मैदान
का निरीक्षण
बैठक के बाद अधिकारियों और पटाखा व्यापारियों ने जेआरडी स्कूल मैदान पहुंचकर संयुक्त निरीक्षण किया। यहां दुकानों के लिए स्थान निर्धारित करने, दुकानों के बीच दूरी, अग्नि सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल, एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता, सीएसपी देवांश सिंह राठौर, एसडीआरएफ के अधिकारी, नगर निगम के बाजार प्रबंधन अधिकारी, थाना प्रभारी दुर्ग एवं पटाखा व्यापारी उपस्थित रहे।
प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के दौरान पटाखा बाजार में किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। अब देखना होगा कि इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना पालन होता है।
The_DB_news
सच्चाई के साथ हर पल
