छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 5 लोगों की मौत; 25 घायल मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में सेमरभथानी मोड़ के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 5 लोगों की मौत; 25 घायल
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 5 लोगों की मौत; 25 घायल
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में सेमरभथानी मोड़ के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में लगभग 15 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें बस चालक भी शामिल है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
The DB News | छत्तीसगढ़ की खबर, जन-जन तक
