26 Sep 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्मार्ट क्लास का लोकार्पण, बच्चों संग प्रार्थना में हुए शामिल

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्मार्ट क्लास का लोकार्पण, बच्चों संग प्रार्थना में हुए शामिल

DB News
18 Jun 2026 06:58 PM
✅ Link copied successfully!

दुर्ग। नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर आज दुर्ग के बघेरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास एवं प्रिंट रिच वातावरण का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को आधुनिक, रचनात्मक एवं तकनीक आधारित शिक्षण सुविधाओं की सौगात दिए।
      शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, नवाचार और व्यवहारिक ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार बन रही है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल सामग्री, वीडियो, चित्र एवं इंटरैक्टिव शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलेगा, जिससे पढ़ाई अधिक सरल, रोचक और प्रभावी बनेगा।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में विकसित किया गया प्रिंट रिच वातावरण बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कक्षा एवं विद्यालय परिसर में शैक्षणिक चार्ट, शब्द भंडार, प्रेरणादायी संदेश, भाषा एवं गणित आधारित सामग्री तथा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनों के माध्यम से बच्चों को निरंतर सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इससे विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता में सकारात्मक वृद्धि होगी।
-नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाए 
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। दुर्ग के सरदार वल्लभभाई पटेल प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बच्चों के जीवन में नए अवसरों और नई संभावनाओं का द्वार खोलती है। विद्यालय का सकारात्मक वातावरण बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की प्रेरणा विकसित करता है।

Image after paragraph

-बच्चों के साथ प्रार्थना एवं मंत्रोच्चारण में सहभागी बने
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव विद्यार्थियों के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना एवं गुरुमंत्र का सामूहिक उच्चारण किये। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें नियमित अध्ययन, अच्छे संस्कार, अनुशासित जीवनशैली तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संस्कारित और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक तैयार करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्याम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, पार्षद ललित ढीमर, प्राचार्य श्री नितिन, प्राचार्य श्री बंछोर, शाला विकास समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

Advertisment