26 Sep 2026
👥 Visitors : 16

हरेली पर्व की बधाई

हरेली त्यौहार की बधाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे पूर्व विधायक अरूण वोरा जी

DB News Channels
12 Aug 2026 08:54 PM
✅ Link copied successfully!

*छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा और संस्कृति के पर्व हरेली पर भूपेश बघेल से आत्मीय मुलाकात कर वोरा एवं वर्मा ने दी बधाई*

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने भिलाई-3 स्थित श्री भूपेश बघेल जी के निवास पहुंचकर उन्हें हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा प्रमुख पर्व है। यह पर्व किसानों और कृषि जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर किसान अपने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा करते हैं तथा अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

इस अवसर पर आशीष वर्मा, आईएस मनु, एसपी डड़सेना, श्रद्धा सोनी, ऋषि साहू, आंचल गुप्ता एवं सुधीर चंदेल भी उपस्थित रहे। सभी ने हरेली तिहार के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

*हरेली तिहार हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था को जीवंत करने वाला पर्व है।*

Advertisment