BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर कई जिलों में स्कूल बंद, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी THE DB NEWS | छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर कई जिलों में स्कूल बंद, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी THE DB NEWS | छत्तीसगढ़
चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
दुर्ग भिलाई।बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की आशंका के बीच प्रदेश के कई जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 28 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग भिलाई,दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, धमतरी,कांकेर, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर सहित कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। दुर्ग जिले में भी सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी सामने आईमें ऑरेंज अलर्ट, 50–60 किमी प्रति घंटे की हवाओं की आशंका
दुर्ग जिले में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बालोद जिले में जारी आदेश के अनुसार, अवकाश विद्यार्थियों के लिए है, जबकि शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश हो सकते हैं।
अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवात के संभावित प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, कई क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा हो सकता है। कुछ इलाकों में हवा की गति 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका बताई गई है।
प्रशासन की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।
The DB News | छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
