15 Nov 2026

News | रेलवे का बड़ा फैसला: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जारी किए निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश

News | रेलवे का बड़ा फैसला: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जारी किए निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश

DB News Channels
28 Oct 2026 02:33 PM
✅ Link copied successfully!

The DB News | रेलवे का बड़ा फैसला: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जारी किए निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश

नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के कोच में लगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में चार्जिंग सुविधा बंद रखना अनिवार्य होगा और नियमों में किसी प्रकार की छूट नहीं देने की बात कही गई है।

🔴 यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फैसला

रेलवे के अनुसार, मोबाइल चार्जिंग उपकरणों में खराबी, बैटरी गर्म होने और बिजली से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ियों के कारण आग लगने का खतरा हो सकता है। ऐसे संभावित हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

🔴 सभी जोनल रेलवे को निर्देश

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण और परामर्श देने के साथ अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नियमों के पालन में लापरवाही रोकने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात भी कही गई है।

🔴 पहले भी जारी हो चुके हैं ऐसे निर्देश

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने 19 जून 2014 को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। इसके बाद मार्च 2021 में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग सुविधा बंद रखने के निर्देशों को दोबारा सख्ती से लागू करने की बात कही गई थी। अब 26 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देशों के जरिए इस व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

🔴 यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
ट्रेन में सफर करने वाले यात्री रात 11 बजे से पहले अपने मोबाइल फोन और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट बंद रहने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान रेलवे के सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

The DB News
जनहित में खबर, जनता की आवाज़।

Advertisment
Advertisment