14 Nov 2026

गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति को मिली नई टीम आदित्य शर्मा अध्यक्ष, सुमीत रुंगटा कार्यकारी अध्यक्ष

गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति को मिली नई टीम आदित्य शर्मा अध्यक्ष, सुमीत रुंगटा कार्यकारी अध्यक्ष

DB News Channels
29 Oct 2026 02:09 PM
✅ Link copied successfully!

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की नई टीम घोषित, आदित्य शर्मा अध्यक्ष और सुमीत रुंगटा बने कार्यकारी अध्यक्ष

दुर्ग। श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति ने आगामी दो वर्षों (2027-2028) के लिए नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। समिति की बैठक में सर्वसम्मति से आदित्य शर्मा को अध्यक्ष, सुमीत रुंगटा को कार्यकारी अध्यक्ष, सौरभ पंड्या को महासचिव और हर्षद पारख को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शारदेय नवरात्र पर्व के समापन के बाद समिति द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, जुनवानी में किया गया। इस दौरान वर्ष 2026 में आयोजित नवरात्र पर्व एवं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही समिति की आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

दो संरक्षकों के नाम पर भी सहमति

समिति की परंपरा के अनुसार आगामी दो वर्षों के लिए नई टीम के गठन पर चर्चा की गई। समिति के संरक्षक संजय रुंगटा ने संरक्षक पद के लिए नवल किशोर अग्रवाल और रवि पिडिआर के नाम प्रस्तावित किए। सदस्यों ने ध्वनिमत से दोनों नामों को स्वीकार किया।

वहीं, समिति के संरक्षक संतोष रुंगटा ने नवगठित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना की।

बैठक का संचालन मनोज शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संरक्षक किशोर जैन ने किया।

The DB News
सच की आवाज़, हर कदम आपके साथ।

Advertisment
Advertisment