SIR से लेकर महंगाई तक राहुल शर्मा ने उठाए सवाल, भाजपा के आंदोलन पर साधा निशाना
SIR से लेकर महंगाई तक राहुल शर्मा ने उठाए सवाल, भाजपा के आंदोलन पर साधा निशाना
The DB News
भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन पर कांग्रेस का हमला, राहुल शर्मा बोले—लोकतंत्र कमजोर करने वाली पार्टी अब बचाने का कर रही ढोंग
SIR, इलेक्टोरल बॉन्ड और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर उठाए सवाल, महंगाई-बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर साय सरकार को भी घेरा
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री राहुल शर्मा ने भाजपा के 30 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ आंदोलन पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक दिखावा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोपों से घिरी भाजपा अब लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है, जो जनता को गुमराह करने की कोशिश है।
राहुल शर्मा ने SIR के तहत मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, इलेक्टोरल बॉन्ड, ईडी-सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और प्रेस की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा करना जरूरी है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार पर भी निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। राहुल शर्मा ने कहा कि रसोई गैस और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, वहीं युवाओं को रोजगार देने के वादों पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए।
राहुल शर्मा ने भाजपा से दो करोड़ रोजगार, काला धन वापस लाने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने का मतलब जनता के मताधिकार, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और आम लोगों की आवाज की रक्षा करना है।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। भाजपा को 30 अक्टूबर के अपने आंदोलन के दौरान जनता के इन सवालों का जवाब देना चाहिए।
